Editorial-of-India's-IT-cadre-ITARC-Silent-Revolution-in-Education-and-Career-Sector

इटारसी में 'भारत कालिंगÓ  शिक्षा और कैरियर के क्षेत्र में मौन क्रांति

इटारसी के पथरौटा क्षेत्र में स्थित भारत कालिंग नामक संस्था ने होशंगाबाद जिले के शिक्षा के क्षेत्र में एक मौन क्रांति कर दी है। इस संस्था से जुड़े लोग बहुत ही शांत रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में काम कर रहे है। यह संस्था विगत 7 वर्षों से ग्रामीण प्रतिभाओं को खोज रही है। यह संस्था विगत 7 वर्षों की अवधि में अपने प्रोजेक्ट के माध्यम से 44० ग्रामीण छात्रों को देश के महत्वपूर्ण कॉलेजों में प्रवेश दिला चुकी है।
यह संस्था मार्कशीट और कागजों से ज्यादा बच्चो की प्रतिभाओं के आधार पर उनकी कौंसलिंग करती हैं जो बच्चे स्कूलों में फेल भी हो चुके होते है उन्हें मार्गदर्शन देकर पुन: परीक्षा में बैठाकर देश के महत्वपूर्ण कॉलेजों में उनकी योग्यता और कुशलता के अनुसार प्रवेश दिलाती है तथा उनकी वित्तीय व्यवस्थाओं के लिए भी विभिन्न राष्ट्रीय संस्थाओं से बच्चों को सहयोग दिलाने का काम करती है। इस संस्था में बम्बई और बैंगलूर आदि में काम करने वाली बड़ी-बड़ी राष्ट्रीय शिक्षण संस्थाएं भी अपने विद्यार्थियों को अपने प्रोजेक्ट पूरा करने के लिए और भावी मार्गदर्शन के लिए भेजती रहती है। यहां देशभर के बड़े-बड़े विद्वान उपस्थित होकर छात्रों को व्यवहारिक कामों का मार्गदर्शन देते है।
इस 25 अक्टूबर को इस संस्था ने एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में कलकत्ता से पधारी छात्रा अमृता कौर के द्वारा संस्था के 5 सफल विद्यार्थियों के जीवन संघर्ष, परिवार, शिक्षा और उनके उच्च स्तर तक पहुंचने की कहानी कहीं गई है। इस अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले अधिकांश अशिक्षित माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में होशंगाबाद जिले के शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रही छोटी-बड़ी संस्थाओं के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। सफल हुए बच्चों के माता-पिता और नगर के शिक्षाविदों ने सामूहिक रूप से हिन्दी और अंग्रेजी में प्रकाशित पुस्तकों का विमोचन किया। इस अवसर पर ग्राम मोरपानी की स्कूली छात्राओं ने आदिवासी नृत्य की प्रस्तुति की। इस पुस्तक की लेखिका अमृता कौर ने बताया कि किस प्रकार उन्होंने केसला क्षेत्र के ग्रामीणांचलों में जाकर सफल बच्चों के गांव और घरों को देखा और ग्रामीणवासियों से बातचीत की।
उनके अनुसार आजकल गांव के माता-पिता और बच्चे इस बात की राह देखते है कि कब भारत कालिंग के लोग आकर उनके बच्चों को कैरियर के प्रशिक्षण हेतु लेकर जायेंगे। भारत कालिंग संस्था के प्रमुख सूत्रधार संदीप मेहतो का कहना है कि वह बच्चों की अंकसूची से ज्यादा बच्चों की प्रतिभा को महत्व देते है। गांव के बच्चे खेल-कूद, मूर्ति निर्माण और अन्य कलाओं में प्रवीण्य होते है परंतु स्कूली परीक्षा पास नहीं कर पाते हैं अथवा उच्च शिक्षा का ठीक मार्गदर्शन न मिलने के कारण वह पढ़ाई छोड़ देते हैं। इस संस्था ने मूर्ति बनाने वाले बच्चों को देश के सबसे बड़े राजा मानसिंह कॉलेज आगरा और खेलकूद में प्रवीण्य बच्चे को पटियाला के खेलकूद संस्थान में प्रवेश दिलाया। इसी तरह कई बच्चे मुम्बई, बंैगलूर और बनारस आदि में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे है और उनकी नियुक्तियां भी बहुत बड़े-बड़े संस्थानों में हो चुकी है।
भारत कालिंग का मानना है कि उन्होंने युवाओं को समझने और उनके दिल को छूने के प्रयास किये है। ऐसा केवल उनकी कहानी के माध्यम से उनसे जुड़कर ही हो सकता है। इस पुस्तक में बच्चों के जीवन की चुनौतियां, आशा, सपने और उनके भावी जीवन की कहानियां है। अगर होशंगाबाद जिले के स्कूल भी भारत कालिंग से जुड़कर अपने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन के नए क्षेत्रों के लिए भारत कालिंग की सहायता लें तो अनेक बच्चे देश के अच्छे उच्च संस्थानों में प्रवेश लेकर अपना और अपने परिवार का भविष्य सुनिश्चित कर सकते हैं।
इस संस्था का मानना है कि यदि युवाओं को सहयोग और सही जानकारी दी जाये तो युवाओं द्वारा अपने कैरियर का निर्णय स्वयं ले लिया जाता है। युवाओं द्वारा अपने कैरियर संबंधी निर्णय स्वयं लेने से तथा उसी क्षेत्र में शिक्षा प्राप्त करने के बहुत अच्छे परिणाम प्राप्त होते हैं। देश की प्रमुख संस्थाएं भी अंकसूची के आधार पर नहीं वरन् बच्चों में निहित उनकी कुशलता के आधार पर भी प्रवेश देने को उत्साहित रहती है। अक्सर यह देखा गया है कि अंकसूची में अधिक से अधिक अंक प्राप्त करने के प्रयास में बच्चे अपने मौलिक प्रतिभाओं को खो देते हैं। यह संस्था अंकसूची के अंकों से अधिक बच्चों की मौलिक प्रतिभाओं के आधार पर उनके लिए शिक्षा के मार्ग का निर्धारण करती है। आशा है कि इटारसी ही नहीं हमारे होशंगाबाद जिले के स्कूल ही नहीं बल्कि विद्यार्थियों के पालन भी भारत कालिंग संस्था से संपर्क कर अपने बच्चों का भविष्य सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे। भारत कालिंग के संदीप मेहतो से 9669677०54 पर संपर्क किया जा सकता है।