कलेक्टर ने आंचलखेडा में फसल ऋण माफी योजना के क्रियान्यवन का लिया जायजा
लापरवाही बरतने पर आजीविका मिशन की प्रबंधक को पद से पृथक करने का प्रस्ताव भेजने के दिए निर्देश
होशंगाबाद। कलेक्टर श्री आशीष सक्सेना ने ग्राम आंचनखेडा पहुंचकर जय किसान फसल ऋण माफी योजना के क्रियान्वयन का जायता लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होने पाया कि किसानों में प्राप्त योजनों की जानकारी ठीक से रजिस्टर में दर्ज नहीं की जा रही है। अधिक संख्या में फार्म लंबित है। कलेक्टर ने योजना से संबंधित कार्य में लापरवाही बरतने पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बाबई की प्रबंधक बसन्ती गढवाल को पद से पृथक करने का प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश सीईओ जिला पंचायत श्री पीसी शर्मा को दिये। उन्होने पंचायता सचिव एवं रोजगार सहायक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया गया कि किसानों से प्राप्त आवेदनों पर पासपोर्ट साइज फोटो लगाए जा रहे है जिससे अनावश्यक विलंब हो रहा है। कलेक्टर श्री सक्सेना ने सभी जनपद सीईओ एवं नोडल अधिकारियों को निर्देश जारी कर कहा है कि आवेदनों पर फोटो चस्पा करने की कोई आवश्यकता नहीं हैं।